Amazing Story of Cheetahs: चीते दहाड़ते नहीं, बिल्लियों की तरह-तरह करते हैं म्याऊ-म्याऊ

चीतों की हैरतअंगेज कहानी: चीते दहाड़ते नहीं, बिल्लियों की तरह-तरह करते हैं म्याऊ-म्याऊ, जानिए इनकी कुछ और भी खास बातें

Amazing Story of Cheetahs

Amazing Story of Cheetahs

Amazing Story of Cheetahs : अब जब चीते भारत आ गए हैं तो उनकी बेहद हैरतअंगेज कहानी से भी आप रूबरू हो जाइए| बतादें कि, अगर आप यह सोचते हैं कि तेंदुए और बाघ जैसे स्वरुप में नजर आने वाले चीते भी दहाड़ लगाते हैं तो जरा रुक जाइए| आप एक बड़े धोखे में हैं| चीता दहाड़ नहीं पाता है| वह सिर्फ घुरघुराता है और साथ ही बिल्लियों की तरह-तरह म्याऊ-म्याऊ करता है| दरअसल, चीते को बिल्ली के प्रजाति का माना गया है और यही कारण है कि इसे Big Cat भी कहा जाता है|

देखिये कैसे कर रहा है घर की बिल्लियों की तरह म्याऊ- म्याऊ

 

चीतों की कुछ और भी खास बातें

आपको बतादें कि, चीते अपनी दौड़ के लिए एक खास पहचान रखते हैं| चीता सबसे तेज भागने वाला जानवर है| कहते हैं कि चीते करीब 100km प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा से बातें करते हुए भागते हैं| लेकिन यहीं यह भी कहा जाता है कि करीब 400 मीटर तक ही इसकी स्पीड तेज रह सकती है| इसके बाद यह बुरी तरह से थक जाते हैं| वहीं जब यह तेज दौड़ रहे होते हैं तो ऐसे में इनके शरीर का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है| कई बार इससे ज्यादा बढ़ने पर चीतों का दिमाग काम करना बंद कर देता है और उनकी मौत हो जाती है|

वहीं, चीतों को घास में रहना ज्यादा पसंद होता है और इसके अलावा उन्हें अपने आस पास पानी की भरपूर मात्रा चाहिए होती है| इसके साथ ही चीते हिरन, जंगली सूअर का शिकार करना ज्यादा पसंद करते हैं| इसके आलावा चीतों की एक खास बात और बताई जाती है कि ये जल्दी से मनुष्यों पर हमला नहीं करते हैं| इसके साथ ही यह बड़े जानवरों पर भी हाथ नहीं डालते|

यह पढ़ें - हम कहां आ गए... अफ्रीका से भारत पहुंचे 8 चीतों को नहीं आ रहा कुछ समझ, इधर PM मोदी बन गए 'कैमरामैन', क्या आपने देखीं MP के कूनो नेशनल पार्क की ये तस्वीरें