Delhi Heavy Rain: दिल्ली में भारी बारिश का कहर; अचानक गिरी 15 फीट दीवार, मलबे में दबने से इतने लोगों की मौत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दिल्ली में भारी बारिश का कहर; अचानक गिरी 15 फीट दीवार, मलबे में दबने से इतने लोगों की मौत, इतने लोग हुए घायल, पढ़िए

Delhi Heavy Rain

Delhi Heavy Rain Accident Wall Fell Down Two Deaths News

Delhi Heavy Rain: सोमवार रात से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इस बीच दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मंगलवार सुबह सिविल लाइंस इलाके में बारिश के कारण एक निर्माणाधीन इमारत की 15 फीट ऊंची दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया था।

हादसे की जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि सुबह 9:40 बजे के आसपास पता चला कि दीवार ढह गई है। इस हादसे का कारण कुछ प्राइवेट बिल्डर हैं, जो दीवार के पीछे कोई अवैध निर्माण कर रहे थे। उन्होंने एक दीवार बनाई थी, जिसका भार हमारी कॉलोनी की दीवार पर आया और वह बारिश के कारण अचानक गिर गई। इस हादसे में चार लोग दब गए थे, जिनमें दो की मौत हुई है और दो घायल हैं।

व्यक्ति ने कहा कि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारी कॉलोनी दिल्ली के उपराज्यपाल के आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद यहां अवैध निर्माण का काम चल रहा है। मैं मांग करता हूं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इनपुट- आईएएनएस