Delhi Govt Offices Timing: दिल्ली में अब सभी सरकारी दफ्तर अलग-अलग समय खुलेंगे; प्रदूषण के चलते टाइमिंग में बदलाव
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

दिल्ली में अब सभी सरकारी दफ्तर अलग-अलग समय खुलेंगे; प्रदूषण के चलते टाइमिंग में बदलाव की सूचना जारी, AQI लेवल 400 पार

Delhi Govt Offices Timing Staggered For Reduce Traffic Pollution

Delhi Govt Offices Timing Staggered For Reduce Traffic Pollution

Delhi Govt Offices Timing: राजधानी दिल्ली में शुद्ध और साफ हवा को लोग तरस रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण से वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि, हवा दम घोंटू होने लग गई है। प्रदूषण के चलते पूरी दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI लेवल 400 के पार पहुंच गया है।

फिलहाल, प्रदूषण को नियंत्रित करने और इससे निजात पाने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग भी अलग-अलग कर दी गई है ताकि दिल्ली में ट्रैफिक लोड कम कर गाड़ियों के धुंए से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम की जा सके। इस संबंध में दिल्ली की सीएम आतिशी ने जानकारी दी है।

सीएम आतिशी ने बताया, ''यातायात की भीड़भाड़ और उससे जुड़े प्रदूषण को कम करने के लिए, दिल्ली भर के सरकारी कार्यालय अलग-अलग समय पर खुलेंगे। अब दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे। जबकि दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे।

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, AQI लेवल 400 पार गंभीर; CM आतिशी ने School बंद किए, अब GRAP-3 की पाबंदियां लागू

Delhi Govt Offices Timing Staggered For Reduce Traffic Pollution