दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दफ्तरों में AC 24 डिग्री से नीचे चलाने पर रोक
- By Gaurav --
- Friday, 29 May, 2026
Delhi Government Sets Minimum
Government of Delhi ने बिजली बचत को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दफ्तरों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए आदेशों के मुताबिक अब राजधानी के किसी भी सरकारी कार्यालय में एयर कंडीशनर (AC) का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं रखा जा सकेगा।
यह आदेश General Administration Department और Department of Social Welfare की ओर से जारी किया गया है। निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों में AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखना अनिवार्य होगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नियम दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों, स्थानीय निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) और स्वायत्त संस्थानों में तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
बिजली की खपत कम करने के लिए सरकार ने अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सरकारी कार्यालयों को दिन के समय प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही गलियारों और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का मानना है कि इस पहल से ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और बिजली की अनावश्यक खपत को नियंत्रित किया जा सकेगा।