दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Delhi Assembly receives fresh bomb threat
नई दिल्ली। Delhi Assembly receives fresh bomb threat, दिल्ली विधानसभा को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार ई-मेल में 15 आरडीएक्स आईईडी बम लगाने और तीन घंटे के भीतर धमाका करने का दावा किया गया।
इस ई-मेल में चुनाव से पहले ब्राह्मणों को तमिलनाडु की सत्ताधारी क्षेत्रीय पार्टी DMK से दूर रहने की चेतावनी दी गई। इसमें हिंदी में लिखा, "किसी भी ब्राह्मण को DMK में शामिल नहीं होना चाहिए। अगर वह ऐसा करता है, तो उसे नग्न अवस्था में ‘पेरियार-अंबेडकर जिंदाबाद’का नारा लगाना होगा, तभी उसे हमारे साथ शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।"

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली कराया गया और मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड पहुंचा है। परिसर की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक महीने में चौथी बार धमकी मिली है।