देहरादून: मंच से 'गाली-गलौज' करना गायक मासूम शर्मा को पड़ा भारी; 10 मई के बाद पुलिस के सामने होंगे पेश

देहरादून: मंच से 'गाली-गलौज' करना गायक मासूम शर्मा को पड़ा भारी; 10 मई के बाद पुलिस के सामने होंगे पेश

Dehradun: Singer Masoom Sharma faces severe

Dehradun: Singer Masoom Sharma faces severe

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

दून पुलिस ने गायक को नोटिस भेजकर पेश होने व अपना पक्ष रखने को कहा था। गायक ने दून पुलिस से संपर्क कर 10 मई तक व्यस्तता के चलते समय मांगा है। इसके बाद वह पुलिस के समक्ष पेश होगा।

11 अप्रैल को डीएवी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान मंच से गालियां देने वाले हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

प्रांचल ने बताया कि डीएवी (पीजी) कॉलेज में छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान गायक ने भरे मंच पर सार्वजनिक रूप से सैकड़ों छात्र-छात्राओं, बच्चों के समक्ष बार-बार अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

जिसमें गालियां तथा अन्य अश्लील शब्द शामिल थे। इस घटना का शहरवासियों ने विरोध जताया। इस मामले में अधिवक्ता सेवा मंच के अध्यक्ष संदीप मोहन चमोली की ओर से गायक के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गायक मासूम शर्मा ने दून पुलिस से संपर्क कर 10 मई के बाद पेश होने की बात कही है।