देहरादून: सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या, सात आरोपी फरार; पुलिस की पांच टीमें दबिश में जुटीं

देहरादून: सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या, सात आरोपी फरार; पुलिस की पांच टीमें दबिश में जुटीं

Dehradun: BJP leader murdered in Sahaspur

BJP leader murdered in Sahaspur

Dehradun: BJP leader murdered in Sahaspur, सहसपुर स्थित बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस फरार सात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मार रही है।

आरोपितों के जनपद से बाहर भागने की संभावना जताई जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।

शनिवार शाम खेत में पानी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपितों ने हथौड़े, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर विनोद कश्यप की हत्या कर दी थी।

इस हमले में विनोद कश्यप के अलावा उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और बहन सुषमा भी गंभीर रूप से घायल हुईं थीं। अशोक की तहरीर पर सहसपुर कोतवाली में 12 नामजद और 30 से 35 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अब तक रज्जाक और उसके भाई जावेद, सलमान, शहबाज और इम्तियाज को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार चल रहे सात आरोपितों अमन, यूनुस, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, इंतेजार की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर, मेरठ व अन्य स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें रवाना की गई हैं।