रक्षा मंत्री का बड़ा बयान: "ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच भारत ने दिखाई सबसे बड़ी सूझबूझ; तेल की आपूर्ति है सुरक्षित"
Defense Minister's Major Statement
लखनऊ। Defense Minister's Major Statement, ईरान व अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में भारत की भूमिका को लेकर विपक्ष के आरोपों पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया। रक्षामंत्री ने कहा कि पश्चिमी एशिया में जो संकट चल रहा है, एक तरफ अमेरिका-इजराइल और दूसरी तरफ ईरान एक दूसरे से लड़ रहे हैं। इस स्थिति में सबसे बड़ी सूझबूझ की भूमिका भारत ने निभाई है।
यहीं कारण है कि एलपीजी गैस और पेट्रोल की दिक्कतें अन्य देशों में बहुत बढ़ गई है लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। हालांकि कुछ लोगों ने होल्डिंग लगाकर दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी।
सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के सेमिनार हाल में आयोजित वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि एलपीजी और पेट्रोल की कीमतें अन्य देशों में बढ़ी है, लेकिन भारत में आज भी यह स्थिर है। युद्ध को लेकर समझौता की बात हो रही है लेकिन संकट बड़ा है।
कब तक रहेगा ये भी कहना मुश्किल है ? आज तेल लेकर जहाज स्टेट आफ हार्मोज से यदि निकल पा रहे है तो वो भारत के है। हमारे रिश्ते अमरीका से भी अच्छे है ईरान से भी।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि लखनऊ वासियों से मिलने पर मुझे सुखद अनुभूति होती है। दिल्ली में भी लखनऊ के लोग पहुंचते है तो मेरी कोशिश रहती है उनसे मुलाकात जरूर हो जाए। देश ही नहीं विदेश की यात्रा मेरे जिम्मे रहती है और यात्रा करनी पड़ती है लेकिन लखनऊ हर वक्त मेरे जेहन में रहता है।
बीते 10 से 12 साल में लखनऊ में बहुत विकास हुआ है इसमें मुख्यमंत्री जी का भी पूरा सहयोग रहता है। यहीं वजह है कि विकास लगातार हो रहा है।
वरिष्ठ नागरिक राकेश चेटली ने शहर में पार्कों में लगाए गए ओपन जिम की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। पंडित अरविंद शुक्ल ने बहुआयामी विकास के लिए धन्यवाद दिया। सीमा दुबे, मदन शुक्ल, राजेश वर्मा ने भी रक्षामंत्री से संवाद किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओ पी श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।