लखनऊ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: तीन दिवसीय कार्यक्रम की पूरी जानकारी
Defense Minister Rajnath Singh on a Visit to Lucknow
लखनऊ । Defense Minister Rajnath Singh on a Visit to Lucknow, अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री शनिवार को दोपहर 3:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से कालीदास मार्ग आवास जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे गोमतीनगर स्थित विवेक खंड दो, टंकी वाला पार्क में गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
शाम 5.45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में वार हीरोस एंड वीर नारिश अभिनंदन कार्यक्रम सम्मिलित होगे।शाम 6.35 बजे स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट, साउंड शो, कार्यक्रम सम्मिलित होने के उपरांत शाम 7.15 बजे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।
रविवार को शाम पांच बजे गोमती नगर स्थित पूरब मंडल-एक, वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में सेट एमआर जयपुरिया स्कूल गोमतीनगर जाएंगे। शाम को छह बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लालजी टंडन फाउंडेशन द्वारा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
सोमवार को सुबह 9.30 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सुबह 10:35 पर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से दिल्ली जाएंगे।