डी-पार्क अग्निकांड पर दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर दबाव, मृतकों के परिजनों को नौकरी और 100% मुआवजा देने की मांग

gfr hu

Deepender Hooda Meets Victims of Rohtak D-Park Fire,

रोहतक के डी-पार्क क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर कांग्रेस सांसद Deepender Singh Hooda ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की जानकारी मिलते ही दीपेंद्र हुड्डा मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों व पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने आग से हुए जान-माल के भारी नुकसान का जायजा भी लिया।

मौके पर दीपेंद्र हुड्डा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहतक को मौके पर बुलाकर स्थिति की समीक्षा की तथा प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

दीपेंद्र हुड्डा ने राज्य सरकार से मांग की कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी और उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आग से क्षतिग्रस्त हुई दुकानों, इमारतों और उनमें रखे सामान का शत-प्रतिशत आकलन कर प्रभावित व्यापारियों और परिवारों को पूरा मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों की हर संभव सहायता करनी चाहिए ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन और व्यवसाय की ओर लौट सकें। उन्होंने प्रशासन से राहत कार्यों में तेजी लाने और नुकसान का निष्पक्ष आकलन करने की भी मांग की।

दीपेंद्र हुड्डा ने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।