Deadly Attack on Youths in Chandigarh: चंडीगढ़ में दो युवकों पर कातिलाना हमला, बदमाशों ने लाइटों पर किया अधमरा

चंडीगढ़ में कातिलाना हमला; बदमाशों ने लाइटों पर दो युवकों को किया अधमरा, गाड़ी से आए थे, लोहे की रॉडें चलाईं, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

Deadly Attack on Youths in Chandigarh

Deadly Attack on Youths in Chandigarh

Deadly Attack on Youths in Chandigarh: चंडीगढ़ में क्राइम को कितना भी कंट्रोल करने की कोशिश क्यों न की जाए मगर तस्वीर बदलती नहीं दिखती है| शहर में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह बीच सड़क अपने मंसूबों को अंजाम देने में लगे हैं| मसलन, बदमाशों में चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) का कोई खौफ ही नहीं है|

बतादें कि, बीती देर रात चंडीगढ़ के कलाग्राम में दो युवकों पर कातिलाना हमला किया गया| बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए थे और युवकों पर लोहे की रॉडें बरसा उन्हें अधमरा कर मौके से फरार हो गए| इधर, युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया| जहां उनका इलाज चल रहा है| वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है|

वेटर का काम करते हैं, काम से लौट रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवकों की पहचान शास्त्री नगर निवासी सूरज और ऊधम के रूप में हुई है| दोनों वेटर का काम करते हैं और जिस वक्त इनपर हमला हुआ| ये काम से घर लौट रहे थे| बताते हैं कि, जैसे ही दोनों कलाग्राम लाइटों के नजदीक पहुंचे| वैसे ही एक गाड़ी मौके पर आई और उससे करीब 15-20 युवक उतरे और उन्होंने हमला कर दिया| बताया जाता है कि, पूरी वारदात लाइटों पर लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है|

पीड़ितों के साथियों का आरोप

इधर, वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पीड़ितों के साथियों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है| लेकिन उन्होंने इस वारदात को लेकर कुछ लोगों पर आरोप जरूर लगाया है| इसके साथ ही पीड़ितों के साथियों का चंडीगढ़ पुलिस पर भी गंभीर आरोप है| साथियों के मुताबिक, वारदात के बाद पीसीआर पुलिस को चार से पांच बार कॉल करनी पड़ी और तब जाके कहीं एक घंटे बाद वह मौके पर पहुंची|

पुलिस की जांच जारी

बहराल, पुलिस इस वारदात को लेकर आगे की जांच-पड़ताल के साथ बनती कार्रवाई कर रही है| आगे की जांच और कार्रवाई के साथ वारदात को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी|