DC reached Kalanaur: रोहतक के कलानौर में पहुंचे DC, 7 गांवों का किया दौरा
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

रोहतक के कलानौर में पहुंचे DC, 7 गांवों का किया दौरा

DC Rohtak

DC reached Kalanaur in Rohtak and visited 7 villages

रोहतक उपायुक्त सचिन गुप्ता कलानौर पहुंचे। जहां उन्होंने कलानौर हल्के के आधा दर्जन गांवों का दौरा किया । उपायुक्त ने बरसाती पानी की निकासी के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने कृषि भूमि से बरसाती जल निकासी के लिए अतिरिक्त संसाधनों का प्रयोग करने के निर्देश दिए । 

आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कृषि भूमि से बरसाती पानी की निकासी जल्द से जल्द करने के लिए सभी जरूरी स्थानों पर तुरंत प्रभाव से कच्ची ड्रेन बनाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उन स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां पर हर वर्ष जल भराव होता है।

उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों के लिए जल निकासी की स्थायी परियोजना तैयार की जाए ताकि हर वर्ष होने वाली बाढ़ बचाव कार्यों की बैठक में एजेंडा प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने आवश्यकता अनुसार जल निकासी के लिए सभी जरूरी स्थानों पर अतिरिक्त पंप सेट लगाने व पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को पंप सेटों के लिए बिजली कनेक्शन तुरंत प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए । 


काहनौर लिंक ड्रेन का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ड्रेन में गिरे हुए बिजली के खंबे को हटाने व सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने महम लिंक ड्रेन, बनियानी लिंक ड्रेन का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने गांव बनियानी, पटवापुर, बल्म, काहनौर, मसूदपुर, आंवल व निगाना गांव का दौरा करके जल निकासी के बारे में ग्रामीणों से बातचीत भी की।

उन्होंने जल निकासी के लिए ग्रामीणों से जिला प्रशासन का सहयोग करने का भी आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।