गढ़मुक्तेश्वर: भारी तनाव के बीच थमा 'डंडा मार्च'; भानु प्रताप और मदन चौहान में हुई सुलह, प्रशासन ने ली राहत की सांस

गढ़मुक्तेश्वर: भारी तनाव के बीच थमा 'डंडा मार्च'; भानु प्रताप और मदन चौहान में हुई सुलह, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Danda March Halted Amidst High Tension

'Danda March' Halted Amidst High Tension

गढ़मुक्तेश्वर। 'Danda March' Halted Amidst High Tension, गढ़मुक्तेश्वर में एक होटल के उद्घाटन पर सोमवार को भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पर भाजपा को अपशब्द बोलने का आरोप लगा था। इस दौरान बराबर में बैठे पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन चौहान ने इसका पुरजोर विरोध किया।

इस दौरान आवेश में कुछ अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया था। इसके विरोध में भाकियू भानु ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से डंडे लेकर पहुंचने का आह्वान कर दिया था। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के पुत्र ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के आने के ऐलान के बाद माहौल गर्म हो गया था। संभावित टकराव से बचने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर था।

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि से विभिन्न जनपदों से पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार को भाकियू भानु के सैकड़ों पदाधिकारी रेल, कार आदि वाहनों से पुराने गढ़-दिल्ली रोड स्थित एक आम के बाग में एकत्र हो गए तो वहीं इसी सभा के विरोध में भाजपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान ने अपने कार्यालय पर यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा था।

पूर्व मंत्री के आवास पर चल रहा था यज्ञ-भंडारा

यहां 11 बजे तक सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक ट्रैक्टर ट्राली, कार, बसों से उनके कार्यालय पर पहुंच चुके थे। गढ़मुक्तेश्वर में ही पुराने दिल्ली रोड पर भाकियू भानु का धरना तो गढ़-स्याना मार्ग पर पूर्व मंत्री के आवास पर यज्ञ एवं भंडारा चल रहा था।

दोनों तरफ समर्थकों की भीड़ बढ़ रही थी। इस बीच किसी भी संभावित टकराव को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी पसीना बहा रहे थे।

एडीएम संदीप कुमार, एडिशनल एसपी विनित भटनागर, एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ स्तुति सिंह, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक, सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार, हापुड़ देहात कोतवाल नीरज कुमार पुलिस पीएसी के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे थे।

शाम 04:25 पर जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे तो सैकड़ों समर्थक सड़क पर आ गए। इस दौरान वहां जाम लग गया।

मामला शांत होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस

भाकियू भानु की सभा के बाहर जमे एसडीएम अंकित वर्मा, पिलखुवा सीओ, बाबूगढ़, सिंभावली, हापुड़ देहात पुलिस व्यवस्था में जुटे रहे। सभा में पहुंचने के करीब पांच मिनट के बाद ही ठाकुर योगेश प्रताप द्वारा पूर्व मंत्री मदन चौहान द्वारा भानू प्रताप सिंह से फोन पर वार्ता करने की जानकारी दी गई।

उन्होंने मदन चौहान द्वारा विवाद को खत्म करने तथा ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा उनको भाई स्वीकार कर मामले का पटापेक्ष कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गंगा स्नान कर अपने घरों को जाने का आह्वान किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उन्होंने स्वयं भी तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान कर नित्यप्रतिदिन होने वाली गंगा आरती में भाग लिया।