Dancer Sapna Choudhary Police Case Latest

डांसर सपना चौधरी पर पुलिस केस; भाभी के साथ कर दिया ऐसा काम, मां और भाई पर भी कार्रवाई शुरू, पूरा माजरा समझिए

 Dancer Sapna Choudhary Police Case Latest

Dancer Sapna Choudhary Police Case Latest

Dancer Sapna Choudhary Police Case Latest: मशहूर हरियाणवी डांसर (Haryana Dancer) सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सपना के डांस स्टेप और ठुमकों के लोग दिवाने हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की किसी भी तस्वीर और वीडियो पर व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स की बौछार होती है। लेकिन इस सबके बावजूद सपना चौधरी सार्वजनिक विवादों में घिर चुकी हैं। उनपर धोखाधड़ी का केस चल चुका है और वहीं अब वह पारिवारिक विवादों में भी फंस गईं हैं। यह विवाद ऐसा है कि जिसमें सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सपना चौधरी पर पलवल महिला थाने में केस दर्ज हुआ है। सपना के साथ-साथ उनकी मां और भाई पर भी केस दर्ज किया गया है और आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है।

सपना पर भाभी को प्रताड़ित करने का आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, डांसर सपना चौधरी की भाभी ने पुलिस में शिकायत दी है। भाभी का आरोप है कि, सपना चौधरी के साथ-साथ उनकी मां और भाई यानि पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। बच्चा होने पर उससे मायके से क्रेटा कार लाने को कहा गया। भाभी का कहना है कि, इस डिमांड पर उसके साथ मारपीट भी की गई। बताते हैं कि, पलवल पुलिस ने सपना, उनकी मां और भाई से पूछताछ की है। तीनों को थाने बुलाया गया था।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सपना

बतादें कि, सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है और आयेदिन इंस्टा पर कहीं कोई वीडियो या तस्वीर शेयर करते रहती हैं। हरियाणवी गर्ल सपना चौधरी की चर्चा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। सपना का अंदाज सबको खूब भाता है। यही कारण है कि सपना जब सार्वजिनिक जगहों पर होती हैं तो उनके आस-पास लोगों का तांता लग जाता है।

सपना के डांस के दीवाने हैं लोग

बतादें कि, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस कार्यक्रम के लोग दीवाने हैं। जहां भी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपना डांस कार्यक्रम करती हैं, लोगों की भीड़ संभाले नहीं संभलती। पुलिस की तैनाती होती है। कई बार देखने में आया है कि सपना चौधरी का डांस नजदीक से देखने के लिए लोगों में अफरा-तफरी भी मची है।

बिग बॉस में एंट्री के बाद से बदल गईं सपना

अब सपना सिर्फ डांसर नहीं रह गई हैं। वह अब एक अभिनेत्री भी हैं। उनके सांग एल्बम अब आ रहे हैं। वह बिग बॉस में एंट्री मार चुकी हैं। बिग बॉस में एंट्री के बाद सपना चौधरी में काफी बदलाव साफ़ झलकता है। सपना अब स्टाइलिश हो गई हैं। वेस्टर्न कपड़े पहनने लगी हैं।

सपना के ठुमके देख मदहोश हो जाते हैं लोग