मोगा में हाईवे पर मौत का तांडव: टिप्पर के नीचे घुसी मोटरसाइकिल, लगी भीषण आग, युवक जिंदा जला
Dance of Death on Moga Highway
मोगा। Dance of Death on Moga Highway, पंजाब के मोगा के कोटकपूरा हाईवे पर देर रात उसे समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब बाघा पुराना साइड से आ रहे टिप्पर के नीचे मोगा की साइड से जा रहा मोटरसाइकिल घुस गया। इस दौरान जहां टिप्पर को मौका पर भयंकर आग लग गई।
वहीं, मोटरसाइकिल सवार की जलने से मौका पर मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि आग की लपटे निकलने लगी। मौके से गुजर रहे लोगों द्वारा तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार कोटकपूरा साइड से एक खाली टिप्पर ट्रक मोगा साइड को आ रहा था जैसे ही वह राधा स्वामी डेरा कोटकपूरा बाईपास के चौराहे पर पहुंचा तो मोगा साइड से जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल समेत टिप्पर के नीचे घुस गया।
इसी दौरान टिप्पर को आग लग गई आग लगने के कारण जहां मोटरसाइकिल सवार समेत मोटरसाइकिल टिप्पर के नीचे ही जलकर राख हो गया। वहीं, आग की लपटों ने पूरा टिप्पर घेर लिया।

मौके से गुजर रहे लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई तो निगम परिसर से फायरमैन पवनदीप बूटा सिंह हैप्पी सिंह चमकौर सिंह अपनी टीम के तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच कर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
इस दौरान मौका पर पहुंचे थाना सिटी साउथ के प्रभारी समेत पुलिस प्रशासन की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए शव को कब्जे में ले लिया हाथ से के दौरान टिप्पर चालक मौका से फरार हो गया। पुलिस टिप्पर के नंबर के आधार पर जांच करने में जुट गई है।