Daily Horoscope  (05-Sep-2022)

दैनिक राशिफल  (05-सितंबर -2022) 

Horro

Daily Horoscope  (05-Sep-2022)

मेष
 लंबे समय से प्रतीक्षित कानूनी मुद्दे का आकस्मिक निर्णय आपको आश्चर्यचकित करेगा।
भाग्यशाली संख्या : 4

वृष 
 आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी। घर में भी सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 1

मिथुन
 जल्दबाजी में कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका फालतू खर्चा हो सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 5

कर्क 
 किसी बड़ी योजना और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 2

सिंह 
 आज आप में से कुछ मुश्किल हालात, बीमारी या जद्दोजहद से निकलने में सफल होंगे। आत्म-शक्ति को इकट्ठा कर अन्दर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए समय उत्तम है।
भाग्यशाली संख्या : 4

कन्या
 आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। दिनों से अधूरी पड़ी इच्छा आज पूरी होगी।
भाग्यशाली संख्या : 5

तुला 
 नौकरी और बिजनेस में लाभ की संभावना बन रही है। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 3

वृश्चिक 
 वृश्चिक राशि को व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 8

धनु
 जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यवसायिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 7

मकर 
 आपकी पैसों की चिंता दूर होगी। पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा होगा।
भाग्यशाली संख्या : 3

कुंभ 
 आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 9

मीन 
 व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहयोग कम मिलेगा। आपकी बुद्धिमता योग्यता के बल पर आप आगे बड़ पाएंगे प्रतियोगिता के क्षेत्र मे भी आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली संख्या : 6

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला