हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से हटा कर्फ्यू, आज सुबह 5 बजे से नहीं होगा प्रभावी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से हटा कर्फ्यू, आज सुबह 5 बजे से नहीं होगा प्रभावी

Haldwani Violence Latest Update

Haldwani Violence Latest Update

हल्द्वानी। Haldwani Violence Latest Update: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अब हालात सुधरने लगे हैं। एक बार फिर प्रशासन का राज कायम हो गया है। उपद्रवियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। हालात सामान्य होने लगे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 10 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों की संख्या 68 हो गई है। हालांकि, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 

उपद्रवियों के 26 वाहन प्रतिबंधित, आज से इंदिरानगर में खनन

बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद से बंद पड़ा इंदिरानगर खनन गेट मंगलवार से खुल जाएगा। प्रशासन से मिली लिस्ट के सत्यापन के बाद वन निगम ने उपद्रवियों के 26 वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। इनका खनन पंजीकरण भी फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।

आठ फरवरी को सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसे और अवैध नमाजस्थल को तोड़ने के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी और आगजनी कर दी थी। जिसके बाद बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाना पड़ा। गौला का खनन कारोबार भी बंद हो गया। 10 निकासी गेट तो बाद में खुल गए थे, लेकिन इंदिरानगर में निकासी शुरू नहीं हो सकी थी।

वहीं, वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि प्रशासन ने 44 नामों की सूची दी है। ये लोग बनभूलपुरा के उपद्रव में शामिल थे। छंटनी के बाद पता चला कि इनसे जुड़े 26 वाहन इंदिरानगर गेट पर खनन के लिए पंजीकृत थे। सभी को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह पढ़ें:

शादी में हर्ष फायरिंग कर रिश्तेदार फरार, पुलिस ने पूछा नाम, नहीं बताने पर आयोजक के खिलाफ ही FIR दर्ज

Haldwani Violence: हल्द्वानी में हिंसा प्रभावित बनभूलपुरा में लगे कर्फ्यू में ढील, कुछ शर्तों के साथ डीएम ने जारी किए आदेश

सीएम धामी की घोषणा के 24 घंटे में विवादित जमीन पर खुली पुलिस चौकी, अब तक 36 उपद्रवी गिरफ्तार