अरावली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2के26 शुरू
The three-day Annual Sports Meet 2K26
दिल्ली यूनिवर्सिटी व एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों से 1200 से अधिक खिलाडी ले रहे हैं हिस्सा
विभिन्न खेलों में 100 से अधिक महिलाएं भी ले रही है भाग
फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: The three-day Annual Sports Meet 2K26: जसाना गांव स्थित अरावली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट में बुधवार से तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2के26 की शुरूआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
भारतीय पैरालंपियन और शूटर (अर्जुन पुरस्कार विजेता) सिंहराज अधाना ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस मौके पर
अरावली कॉलेज के चेयरमैन महताब सिंह भडाना, मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट विद मल्टीस्पेशियलिटी से डॉ. पुनीत अग्रवाल, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी फरीदाबाद के निदेशक एवं एचओडी नवीन कौशिक, बेसबॉल एसोसिएशन फरीदाबाद के सचिव डॉ. प्रदीप, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कुमार डिमरी कई गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे। कॉलेज के निदेशक डा़ आशीष सोती ने अतिथियों का स्वागत किया।
4 फरवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले तीन-दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में दिल्ली व एनसीआर की टीमों ने भाग लिया। इनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी से देशबंधू, लेडी श्री राम, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी, लिंग्याज विद्यापीठ, पानीपत इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी, केआर मंगलम इंस्टीट्यूट, सतयुग दर्शन, पंडित एलआर इंस्टीट्यूट व केएल मेहता कॉलेज समेत कई कॉलेजों से विभिन्न खेलों में शामिल 1200 से अधिक खिलाडी भाग ले रहे हैं। इनमें करीब 100 महिलाएं खिलाडियों की टीम भी शामिल हैं। स्पोर्ट्स मीट में बॉस्केटबाल, फुटबाल,वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, चेस, कैरम के अलावा 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड व लॉग जप्म शामिल हैं।
"गेम्स टॉर्च" को मैदान में ले जाते ही खिलाडियों में भरा जोश
स्पोर्ट्स मीट के शुभारंभ के साथ जैसे ही "गेम्स टॉर्च" को मैदान में ले जाया गया, इससे खिलाडियों में जोश भर गया। इससे पहले अतिथियों ने एक प्रेरणादायक उद्घाटन भाषण में, अनुशासन के महत्व और खेल कैसे एक समुदाय को एक साथ ला सकते हैं, इस बारे में बात की। मेहमानों ने कड़ी मेहनत से खेलने, निष्पक्ष खेलने और खेल से संबंधित यादें रखने की सलाह दी कि यात्रा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि ट्रॉफी।
सुबह का समय ट्रैक इवेंट्स के नाम रहा। इसी समय, इंडोर गेम्स और आउटडोर गेम्स के पहले राउंड भी हुए। पहला दिन ऊर्जा से भरपूर था, और अभी दो दिन बाकी हैं, असली रोमांच अभी शुरू हुआ है।