“अयोध्या में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ और कड़ी सुरक्षा”

“अयोध्या में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ और कड़ी सुरक्षा”

अयोध्या में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ और कड़ी सुरक्षा

"Crowds of devotees and tight security in Ayodhya on Mahashivratri"

  1. लाखों श्रद्धालु नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़े

  2. अयोध्या धाम को पांच जोन, 12 सेक्टर में बांटा गया

  3. सुरक्षा हेतु सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी की गई

अयोध्या। महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे अयोध्या धाम को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में सरयू तट स्थित नागेश्वर नाथ के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

क्षीरेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई है। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी गई है।

प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान लागू किया गया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जोन और सेक्टर व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा तय की जा रही है।