क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में, खेल जगत ने जताया शोक
Cricketer Rinku Singh's father cremated in Aligarh
नई दिल्ली। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंच गया है। रिंकू सिंह अपने पिता खानचंद सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता का निधन हो गया है। वे लंबे समय से लिवर कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनके हाल में सुधार की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि, अब रिंकू के लिए ये बहुत ही दुख वाला समय है। उनके पिता ने साथ छोड़ दिया है।
रिंकू सिंंह के पिता के निधन की खबर मिलते ही खेल जगत और प्रशंसक परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। विराट कोहली ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''रिंकू के पिता के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। इस मुश्किल समय में मेरी दिल से दुआएं और विचार आपके और आपके परिवार के साथ हैं। उनके आशीर्वाद से आपको हमेशा हिम्मत मिले। ओम शांति।''