बिजली विभाग में भ्रष्टाचार पर सख्ती: विजिलेंस विभाग करेगा जांच
Crackdown on Corruption in Electricity Department
लखनऊ। Crackdown on Corruption in Electricity Department, अब ऊर्जा निगमों के बिजली कार्मिकों के भ्रष्टाचार की जांच विजिलेंस विभाग द्वारा ही की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा शासनादेश जारी कर स्पष्ट किया गया है कि पावर कारपोरेशन की सतर्कता इकाई द्वारा सिर्फ बिजली चोरी के मामलों की जांच की जाएगी।
प्रत्येक जिले में बिजली चोरी निरोधक पुुलिस थाने पहले से है। पावर कारपोरेशन में तैनात एडीजी के अधीन ऐसे सभी थाने रहते हैं। इस व्यवस्था को यथावत बनाए रखते हुए अब बिजली कार्मिकों के आय से अधिक संपत्ति व भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सतर्कता विभाग द्वारा कराए जाने का प्रविधान किया गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस तरह की व्यवस्था पहले भी थी लेकिन बीच में पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा कार्मिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सतर्कता इकाई को ही सौंपी जाने लगी।
इससे बिजली चोरी के मामलों में प्रभावी अंकुश न लगने पर सरकार ने ऊर्जा निगमों में तैनात कार्मिकों के भ्रष्टाचार, कदाचरण आदि के गंभीर मामलों की जांच विजिलेंस विभाग से कराए जाने की अब स्पष्ट व्यवस्था की है।