Crackdown on Cleanliness and Drainage

गुरुग्राम में सफाई और ड्रेनेज पर सख्ती, CM सैनी की फटकार के बाद अधिकारियों का एक्शन

pp

Crackdown on Cleanliness and Drainage

हरियाणा के Gurugram में मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की सख्ती के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। हाल ही में शहर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने Delhi Jaipur Highway पर गंदगी और ड्रेनेज की खराब स्थिति को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

इसके बाद Gurugram Metropolitan Development Authority (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा ने सोमवार को शहर के कई प्रमुख इलाकों का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया। निरीक्षण में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को चिन्हित कर उन्हें समयबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश दिए गए।

Subhash Chowk पर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने, नालों की सफाई, बायो-स्वेल्स विकसित करने और अतिरिक्त वॉटर ट्रैप बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खुले मैनहोल ढकने, अतिक्रमण हटाने और यातायात सुधार के लिए ऑटो स्टैंड व बस बे बनाने को कहा गया।

Rajiv Chowk पर नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (NMT) को वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने और ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में सुधार पर जोर दिया गया। वहीं Atul Kataria Chowk और Maharana Pratap Chowk पर सौंदर्यीकरण, पैदल मार्ग और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से निर्माण एवं विध्वंस (C&D) कचरा डंपिंग पर कड़ी नाराजगी जताई गई। अधिकारियों को गार्ड तैनात करने, जुर्माना लगाने और पुलिस के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा Kanhai Chowk पर स्लिप रोड विकसित करने, फुटपाथ और सर्विस रोड सुधारने तथा मुख्य सड़कों पर लेन मार्किंग कराने के निर्देश दिए गए।

पूरे निरीक्षण के दौरान मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों को सभी कार्य तय समय में पूरा करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि शहर में जमीनी स्तर पर स्पष्ट सुधार दिखाई दे।