20 नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए आरोपी को 10 साल कैद, Chandigarh जिला अदालत का फैसला
- By Gaurav --
- Monday, 16 Mar, 2026
Court Sentences Drug Peddler Akshay
जिला अदालत ने नशा तस्करी के मामले में 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ अदालत ने दोषी करार दिए गए नशा तस्कर अक्षय पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दायर मामले के तहत सेक्टर-39 थाना पुलिस ने करीब 7 साल पहले सितंबर 2019 में दोषी करार दिए गए अक्षय को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था।
दर्ज मामले के तहत सेक्टर-39 थाना पुलिस इलाके में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के 18 सितंबर 2019 को गश्त कर रही थी। इस दौरान रात रात करीब सवा नौ बजे पुलिस काे सेक्टर-38सी और डी की डिवाइडिंग रोड से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया,उसके हाथ में लिफाफा पकड़ा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह रुक गया। उसने घबराकर अपना लिफाफा छिपाने की कोशिश की और फिर पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस को उसकी इस हरकत पर शक हुआ। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उससे 20 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था।