नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े की कार में लाश मिली

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े की कार में लाश मिली

Couple found dead in car on Valentine

Couple found dead in car on Valentine's Day in Noida

  1. नोएडा में वैलेंटाइन डे पर कार में मिले शव

  2. युवक-युवती के सिर में गोली लगी, पिस्टल बरामद

  3. पुलिस को प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

नोएडा। आज वैलेंटाइन डे के दिन जहां प्रेमी जोड़े प्यार का इजहार कर रहे हैं तो वहीं यूपी के नोएडा में लव स्टोरी के खौफनाक अंत का मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर एक कार में युवक और युवती के गोली लगे शव मिलने से सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों कल यानी गुरुवार से ही अपने-अपने घर से निकले थे। लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे।

आज दोपहर कार में मिले शव

आज दोपहर में थाना सेक्टर-39 को एक कार में युवक और युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर की आत्महत्या की है। हालांकि, अभी सही कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

दोनों की हुई पहचान

पुलिस की जांच में दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। सुमित (32 वर्ष) पुत्र राजवीर दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था, जबकि रेखा (26 वर्ष) नोएडा के सलारपुर के गली नंबर दो की रहने वाली थी।

खून से लथपथ मिले दोनों के शव

युवक और युवती के शव कार के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले। दोनों के सिर में गोली लगी हुई है। लड़के हाथ में पिस्टल मिली थी और कार अंदर से लॉक भी थी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी है।

नोएडा में नौकरी करती थी युवती

पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती नोएडा के सेक्टर-62 में एक कंपनी नौकरी करती थी। युवती कल यानी गुरुवार शाम में सात बजे कंपनी से निकली थी। लेकिन युवती देर रात तक भी घर नहीं पहुंची।

15 साल से एक-दूसरे को जानते थे दोनों

सुमित और रेखा एक-दूसरे को करीब 15 साल से जानते थे। दोनों की स्कूलिंग भी एक साथ ही हुई थी। रेखा का सुमित के घर पर आना-जाना था। दोनों जल्द ही शादी करने वाले भी थे। परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिजन ने लड़के को बहकाया और लड़की के मन में उसके प्रति काफी हद तक गलत भावनाएं पैदा की।

इसके बाद कल शाम दोपहर 3:39 पर सुमित ने लड़की के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा कि वह सुसाइड करने जा रहा है। इसके बाद वह घर से शुक्रवार शाम करीब तीन बजे कार लेकर निकल गया था। रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। वहीं आज शनिवार दोपहर करीब एक बजे दोनों के शव कार में मिले।

पानी का प्लांट चलाता था सुमित

सुमित दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पानी के प्लांट में चलाता था। उसके पिता राजीव दिल्ली एमसीडी में कार्यरत हैं। सुमित क्रिकेट का काफी शौकीन है। वह क्रिकेट खेलता था। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों सुमित ने रेखा के लिए नोएडा में एक फ्लैट भी खरीदा था। दीपावली पर कार भी ली थी।

सुमित तीन भाई-बहन है। परिजनों के मुताबिक, सुमित तीसरे नंबर का था। दोनों बड़े भाई-बहनों की शादी हो चुकी है।

वहीं, पुलिस आला अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों के शवों पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलगहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।