Corruption Case Registered: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत मांगने के दोष अधीन राजस्व पटवारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Corruption Case Registered: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत मांगने के दोष अधीन राजस्व पटवारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Corruption Case Registered

Corruption Case Registered

 चंडीगढ़, 7 अक्तूबर:
Corruption Case Registered: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज राजस्व हलका सोथा, जि़ला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात राजस्व पटवारी राधा स्वामी के खि़लाफ़ क्रमवार 1,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।  
आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम पटवारी के खि़लाफ़ यह मुकदमा भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर रेशम सिंह निवासी गाँव सोथा, श्री मुक्तसर साहिब द्वारा दर्ज करवाई गई, ऑनलाइन शिकायत के आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उनकी कृषि योग्य भूमि की ऑडरहिन सम्बन्धी दुरुस्ती करने के बदले 1,500 रुपए रिश्वत के तौर पर माँग की है और मौके पर ही 1,000 रुपए हासिल कर चुका है।  
प्राप्त सबूतों के आधार पर इस शिकायत की पड़ताल के दौरान उक्त पटवारी पर दोष सिद्ध होने पर उसके खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके इस केस सम्बन्धी और जाँच-पड़ताल जारी है।