भारत में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे; दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सभी अस्पताल अलर्ट पर, जारी की गई एडवाइजरी, पढ़िए खबर

Corona Virus Cases Increased Again in India Advisory Issued News
Corona Virus in India: भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। जिससे अचानक मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
कोरोना के नए मामले आने से अब तक देशभर में कुल 257 एक्टिव केस की सूचना मिली है जो चिंता की बात है। भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार भारत के किस राज्य में इस वक़्त कितने एक्टिव मामले हैं। इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि, भारत के अलावा चीन समेत एशियाई देशों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं। जिस पर चिंता जताई गई है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सभी अस्पताल अलर्ट पर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें। यानि दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं।
घबरायें नहीं बस सावधानी रखें
भारत में एक बार फिर बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर घबराने जैसी कोई बात नहीं है। क्योंकि ऐसा नहीं है कोरोना कहीं चला गया था। इसकी शुरुवात से यह लगातार हमारे बीच में ही है और परिवर्तन के साथ अपना असर करता है। अब इसका इलाज भी है। इसलिए बस सावधानी रखनी है और बताए गए नियम अपनाने हैं। जैसे मास्क लगाकर रखिए। हाथ धोते रहिए। सार्वजनिक चीजों और जगहों छूने से बचिए।
कोरोना से गई थी लाखों लोगों की जान
साल 2020-21 में कोरोना वायरस की भयानक महामारी भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में तेजी से फैली थी। उस भयानक महामारी को लोग अभी तक नहीं भूल पाए हैं। कोरोना का वो प्रकोप आज भी जब लोगों के जहन में आता है तो लोग सिहर उठते हैं। इस वायरस ने देश में लाखों लोगों की जान ले ली थी। साथ ही दुनियाभर के अन्य देशों में भी भारी संख्या में लोग अपनी जान गवां बैठे थे। कोरोना वायरस की शुरुवात दिसंबर 2019 में चीन के वुहान से हुई थी। जिसके बाद ये भारत समेत और देशों में तेजी से फैलता चला गया।