महाराजा सुहेलदेव पर विवाद: ओमप्रकाश राजभर का शौकत अली को अल्टीमेटम—"माफी मांगें वरना होगा राज्यव्यापी आंदोलन"
Controversy over Maharaja Suheldev
लखनऊ। Controversy over Maharaja Suheldev, पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को लेकर एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित पोस्ट पर कड़ी आपत्ति करते हुए आगाह किया कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो प्रदेशभर में आंदोलन होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान के जवाब में शौकत अली ने लिखा कि था कि राजा सुहेलदेव का भारत के निर्माण या आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था।
सुभासपा के अध्यक्ष राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती शौकत अली के इस बयान का विरोध नहीं करते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि वे महाराज सुहेलदेव को नहीं मानते हैं। राजभर ने कहा कि यह पोस्ट सोची समझी रणनीति के तहत है, क्योंकि आने वाले 10 जून को बहराइच में मेला लगने जा रहा है जो 10 दिन चलेगा।
पहले लुटेरे गाजी का मेला लगता था। अब देश के वीरों का मेला, जिन्होंने देश को गुलाम होने से बचाया। राष्ट्रीय वीर राजभर महाराज सुहेलदेव का मेला लगने लगने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महराज सुहेलदेव की मूर्ति का शिलान्यास किया था और सीएम योगी ने उद्घाटन किया। उनकी 56 फीट ऊंची मूर्ति और पांच एकड़ में पार्क बनाकर यह साबित कर दिया कि ये वीरों की धरती है, यहां वीरों की पूजा होगी, यहां लुटेरों की पूजा नहीं होगी।