लखनऊ में बाबा साहेब की अस्थियों को लेकर विवाद, आप नेता संजय सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी
Controversy over Babasaheb's Ashes in Lucknow
लखनऊ: Controversy over Babasaheb's Ashes in Lucknow, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि राजधानी लखनऊ स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर से बाबा साहेब के अस्थि कलश, प्रतिमा और बुद्ध विहार को हटाने की तैयारी की जा रही है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस निर्णय पर तत्काल रोक नहीं लगाई तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
पेपर लीक पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में नीट पेपर लीक पर कहा कि एक जून को प्रयागराज में छात्रों, छात्र संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों को साथ लेकर पेपर लीक पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें किसी राजनीतिक दल का झंडा नहीं लगेगा, बल्कि एक साझा मंच तैयार किया जाएगा। बिजली संकट पर कहा कि पांच जून को पार्टी पूरे प्रदेश में इसे लेकर प्रदर्शन करेगी।
आम आदमी पार्टी स्वयं चंदा एकत्रित कर सहयोग करने को तैयार है
गोसंरक्षण के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास गायों के लिए भूसा उपलब्ध कराने तक के संसाधन नहीं हैं। यदि सरकार के पास धन नहीं है तो आम आदमी पार्टी स्वयं चंदा एकत्र कर सहयोग करने को तैयार है। महंगाई और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।