जालंधर में बालाजी चौकी को लेकर विवाद, पुलिस ने रुकवाई तैयारियां, सड़क पर उतरे श्रद्धालु
- By Gaurav --
- Thursday, 14 May, 2026
Controversy Erupts Over
Jalandhar के साई दास स्कूल ग्राउंड में वीरवार को आयोजित होने वाली बालाजी की चौकी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस द्वारा श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी की ओर से करवाई जा रही चौकी की तैयारियां बुधवार देर रात रुकवा दी गईं, जिसके बाद माहौल गरमा गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर चल रहे टेंट, लाइटिंग और डेकोरेशन के काम को बंद करवाया तथा मजदूरों को तुरंत काम रोकने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध भजन गायक Kanhaiya Mittal इस चौकी में भजन गायन करने वाले थे, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।
मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर कमेटी के सदस्य और भाजपा नेता Sheetal Angural रात को मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चहेते नेताओं को खुश करने के लिए धार्मिक कार्यक्रम को रोका जा रहा है।
शीतल अंगुराल ने कहा कि यह श्रद्धा और धर्म का मामला है तथा किसी भी कीमत पर प्रभु का गुणगान रोका नहीं जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई तो सड़क पर ही कीर्तन और भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
वीरवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता और मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए साई दास स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी।
मंदिर कमेटी ने जालंधर वासियों से बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने की अपील की है। वहीं पुलिस और प्रशासन की ओर से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।