नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज

Construction of link expressway to connect Noida International Airport

Construction of link expressway to connect Noida International Airport

लखनऊ। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम और तेज किया जाएगा। सरकार ने बुुलंदशहर लिंक एक्सप्रेसवे की परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए 1204 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

लिंक एक्सप्रेसवे के लिए गौतमबुद्ध नगर के आठ और बुलंदशहर के 48 गांवों के किसानों की 740 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण सहमति के आधार पर किया जाना है। 74 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

परियोजना को 6 साल पहले मिल गई थी स्वीकृति

सरकार ने नोएडा के जेवर में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और बेहतर करने के लिए इस लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को पिछले वर्ष स्वीकृति प्रदान की थी। यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र से गुजरने वाला यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के स्याना इलाके के पास स्थित गंगा एक्सप्रेस के प्वाइंट से शुरू होगा।

 

फिल्म सिटी के पास सेक्टर 21 में यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसका करीब 20 किलोमीटर का हिस्सा यीडा क्षेत्र में होगा। इसमें नौ किलोमीटर में एलीवेटेड रोड का हिस्सा भी शामिल होगा। साथ ही स्थानीय यातायात के लिए 24 मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। छह लेन के इस लिंक एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन में विस्तारित किया जा सकेगा। इसे 120 किलोमीटर की गति से वाहनों के चलने योग्य तैयार किया जाएगा।

इस एक्सप्रेसवे के किनारे विशेष तौर पर स्याना में औद्योगिक कारिडोर की स्थापना पर भी काम शुरू कर दिया गया है। औद्योगिक कारिडोर में लाजिस्टिक व वेयरहाउस परियोजनाओं की स्थापना को वरीयता दी जाएगी। सरकार ने भूमि अधिग्रहण का कार्य मार्च में पूरा कराने का लक्ष्य रखा है।

वहीं एक्सप्रेसवे का काम एयरपोर्ट के दूसरे चरण तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद मेडिकल डिवाइस पार्क, अपेरल पार्क व खिलौना सिटी को भी रफ्तार मिलेगी। साथ ही मेरठ से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की दूूरी भी 45 मिनट की रह जाएगी।