यूपी में कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक अभियान, सभी 18 मंडलों में एक साथ होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी में कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक अभियान, सभी 18 मंडलों में एक साथ होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

1000229114

Congress's big political campaign in UP,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में एक बड़ा राजनीतिक अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत सभी 18 मंडलों में एक साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसमें पार्टी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर मुद्दे उठाएगी।

पार्टी भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाएगी। पार्टी का तर्क है कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है।

पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर सभी वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है। एक साथ पूरे प्रदेश में यह प्रेसवार्ता आयोजित की जाएंगी, ताकि संगठनात्मक स्तर पर एक समान राजनीतिक संदेश दिया जा सके।

सभी वरिष्ठ नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने निर्धारित मंडलों में पार्टी की नीतियों व आरोपों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखें।