हरियाणा में कांग्रेस का हल्ला बोल: महंगाई के खिलाफ 18 से 20 मई तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस का हल्ला बोल: महंगाई के खिलाफ 18 से 20 मई तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

1000221385

Congress's attack in Haryana: Protests against inflation

नई दिल्ली। डीजल-पेट्रोल, गैस, दूध तथा अन्य खाद्य पदार्थ के बढ़ते दामों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस पूरे हरियाणा में केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी। 18 से 20 मई के बीच जिला स्तर होने वाले प्रदर्शनों के लिए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी किए है।

जिलाध्यक्ष अपनी तैयारी के हिसाब से तय दिनों में से एक दिन जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकालेंगे। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस जिला प्रधान सचिवालय जाकर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी देंगे।

यह फैसला शुक्रवार को यमुनानगर के जगाधरी में कांग्रेस की प्रदेश कमेटी की बैठक में लिया गया था। बाद में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार पश्चिम एशिया में हुए युद्ध संकट से पहले और बाद में नीतिगत फैसले लेने में विफल रही है।

जिसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। तेल तथा गैस के दाम बढ़ाने की वजह से लोगों पर एकाएक बोझ पड़ रहा है। जब फैसले लेने का समय था तो सरकार चुनाव में लगी हुई थी। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की विफलता महंगाई के रूप में सामने आ रही है।

एक माह में मंहगाई दर दोगुनी हो चुकी है। विदेश नीति सही नहीं होने की वजह से ऐसा हो रहा है। कांग्रेस संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ है। पार्टी की ओर से जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा।