लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Congress state president Ajay Rais health deteriorates

Congress state president Ajay Rai's health deteriorates

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को अचानक बेहोश हो गए। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मामले में सामने आया है कि एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उनकी तबीयत खराब होने के बाद कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है। वे नेता की तबीयत की जानकारी लेते रहे।

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान उनकी स्थिति सामान्य थी। वे कार्यक्रम में सहज रूप से भाग ले रहे थे। अचानक उन्हें असहजता महसूस होने लगी। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगीह। इस कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला लिया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया है।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अचानक बेहोश होने से हड़कंप मच गया। तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है। अजय राय पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में थे। इसी ज्यादा बेचैनी, दर्द और तकलीफ महसूस कर रहे थे।

अजय राय को बेचैनी और दर्द महसूस होने लगा। कुछ ही देर में वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें मेदांता में डॉक्टर्स की देखरेख में इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। जरूरी चेकअप कराए जा रहे हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ.राकेश कपूर के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अस्पताल में लाया गया है। सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद इमरजेंसी में भर्ती किया गया। अभी एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में इलाज शुरू हुआ है। कई विभागों के एक्सपर्ट्स को उनके इलाज में लगाया गया है।

मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने के बाद अजय राय का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। कार्डियोलॉजिस्ट और आईसीयू के हेड मौके पर मौजूद है। कई प्रकार के ब्लड से संबंधित टेस्ट कराए जाने की बात कही जा रही है।

संयुक्त सम्मेलन में हुए शामिल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गांधी भवन में आयोजित कांग्रेस के बड़े सम्मेलन में भाग ले रहे थे। बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के मौके पर शिक्षकों-चिकित्सकों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय भी मौजूद रहे। उनके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी शामिल हुईं।

कांग्रेस नेताओं ने मंच से केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन में शिक्षकों-डॉक्टरों की समस्याओं को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश बिल्कुल सामान्य लग रहे थे। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ी।