“कांग्रेस ने OBC मतदाताओं को साधने की तैयारी, ज्योतिबा फूले जयंती पर सम्मेलन”

“कांग्रेस ने OBC मतदाताओं को साधने की तैयारी, ज्योतिबा फूले जयंती पर सम्मेलन”

Congress Prepares to Woo OBC Voters

Congress Prepares to Woo OBC Voters

लखनऊ। Congress Prepares to Woo OBC Voters, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ओबीसी मतदाताओं को साधना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में कांग्रेस के ओबीसी विभाग की तरफ से समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की जयंती पर शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इस संदर्भ में गुुरुवार को कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनिल जयहिंद ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार को वैज्ञानिक आधार पर जाति की गणना करानी चाहिए। इस गणना में केवल जातीय आधार पर नागरिकों की गिनती नहीं बल्कि उनकी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति, सरकारी नौकरी व राजनीति में प्रतिनिधित्व का भी डाटा एकत्र किया जाए।

इसके लिए तेलंगाना के माडल को अपनाया जा सकता है। तेलंगाना में इस कार्य को सकुशल तरीके से सम्पन्न कराने वाले मंत्री पोन्नम प्रभाकर को सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने ओबीसी महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं दिया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी महिलाओं की उपेक्षा की गई है। इससे लोकतंत्र में समान भागीदारी का सिद्धांत कमजोर होगा। जनगणना के हाउसिंग फार्म में ओबीसी का अलग से उल्लेख नहीं है। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड के प्रभारी के राजू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।