शिमला: कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रतिभा सिंह से की बैठक, पार्टी संगठन और सदस्यता अभियान पर हुआ जोर

शिमला: कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रतिभा सिंह से की बैठक, पार्टी संगठन और सदस्यता अभियान पर हुआ जोर

Congress Office-bearers Meet Pratibha Singh

Congress Office-bearers Meet Pratibha Singh

शिमला। Congress Office-bearers Meet Pratibha Singh, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके निवास हालीलाज में मुलाकात की। प्रतिभा सिंह ने पीसीसी के नव नियुक्त पदाधिकारियों शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के सदस्यता अभियान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को ओर मजबूती मिलेगी।

मजबूती के साथ सभी को एकजुटता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को बनाए रखने के लिए पार्टी पदाधिकारियों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए उन्हें समय समय पर इनसे संवाद करते हुए उनकी किसी भी समस्या को हल करना होगा।

पीसीसी के नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को लेकर आपसी महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही कांग्रेस की सरकार बनी है। इसमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आनी चाहिए। उनके साथ संवाद बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पार्टी के उन कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाने की आवश्यकता है जो आम लोगों के बीच अपनी साख रखते हो।

उन्होंने कहा कि अगले साल के अंत तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है इसके लिए भी अभी से कमर कसनी होगी। प्रदेश कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां व जनहित के कार्यो व नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी में नए युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पूर्व में जो भी जिम्मेदारी दी उसे उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया है और अब भी जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे भी वह पूरा करने में कोई कमी नही रखेगी।