Congress failed to fight the opponents

विरोधियों को टक्कर देने में कांग्रेस विफल:चुनावी नतीजों में फ्लॉप रहा कांग्रेस का शो

Congress failed to fight the opponents

Congress failed to fight the opponents

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद निराशाजनक रहे। सरकार बनाना तो दूर की बात कांग्रेस अपने विरोधियों को टक्कर देने में भी नाकामयाब रही। लगातार हार कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रही है।शुरुआती नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस की तीनों राज्य- नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में हालत खराब है। कांग्रेस से इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कोई कमाल नहीं हुआ।

कांग्रेस नगालैंड में नहीं खोल पाई खाता 

कांग्रेस इस बार नगालैंड में खाता भी नहीं खोल पाई है, जबकि भाजपा गठबंधन एक बार फिर राज्य में अपनी सरकार बनाता दिख रहा है। त्रिपुरा में कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई खास फायदा नहीं मिला। कांग्रेस यहां तीन सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, मेघालय में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां तीन दर्जन से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार पांच सीटों पर ही सिमटती दिख रही है।

उपचुनाव में कांग्रेस के लिए राहत
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया है, लेकिन पांच राज्यों की 6 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, महाराष्ट्र की कस्बा और तमिलनाडु की इरोड सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त (खबर लिखे जाने तक) बनाए हुए हैं।

Congress failed to fight the opponents