Congress Candidate Archana Gautam Bikini Pics Viral
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

Congress की इस महिला उम्मीदवार की बिकिनी में तस्वीरें वायरल, मीडिया के सामने आकर देना पड़ा यह जवाब

 Congress Candidate Archana Gautam Bikini Pics Viral

Congress Candidate Archana Gautam Bikini Pics Viral

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव-2022 होने जा रहा है| जहां यह चुनावी सरगर्मी सिर्फ इन्हीं राज्यों में तेज नहीं है बल्कि इसका असर पूरे देश में नजर आ रहा है| और आये भी क्यों न? राजनीति के गलियारे तो एक ही हैं| फिलहाल, इस बीच एक और मामला भी इस समय चर्चा का विषय बन रखा है| दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो यहां कांग्रेस की एक महिला उम्मीदवार का नाम बेहद सुर्खियों में है| ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की इस महिला उम्मीदवार की बिकनी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों पर फिर तरह-तरह की बातें भी की जा रही हैं| अब आप अगर ये कहें कि कांग्रेस की इस महिला उम्मीदवार की बिकनी में तस्वीरें कहां से आ गईं| तो इस कड़ी में आपको बतादें कि कांग्रेस की यह महिला उम्मीदवार एक एक्ट्रेस भी है|

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अर्चना गौतम (Archana Gautam) की| जिन्हें कांग्रेस ने हस्तिनापुर (Hastinapur) विधान सभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है| जहां कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित होते ही अर्चना गौतम (Archana Gautam) की बिकनी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं| उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है|

अब मीडिया के सामने आकर दिया यह जवाब....

इधर, सोशल मीडिया पर अपने बारे में इस प्रकार की चीजों को देख अर्चना गौतम (Archana Gautam) मीडिया के सामने आई हैं और उन्होंने इसे लेकर अपना जवाब दिया है| अर्चना गौतम का कहना है कि मैंने मिस बिकिनी 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया| मैं मिस उत्तर प्रदेश 2014 और मिस कॉस्मो वर्ल्ड 2018 रह चुकी हूं| मैं लोगों से अपील करती हूं कि मेरे प्रोफेशन और राजनीतिक करियर को मिलाकर ना देखें|

उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर जोर दे रही कांग्रेस....

बतादें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है| प्रियंका गांधी यूपी में महिलाओं पर ज्यादा जोर दे रही हैं| प्रियंका ने नारा भी दिया है कि 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ'| आपको बतादें कि, प्रियंका ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में 40% महिला उम्म्मीद्वारों को उतारने की बात कही है| इसके अलावा यूथ चेहरों को भी आगे लाया गया है| अभी हाल ही में प्रियंका ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए कांग्रेस के 125 उम्मीदवारों का ऐलान किया| जिसमें नाम महिला उम्मीदवारों की एक बड़ी संख्या थी|