Commercial LPG Supply Disrupted in Ghaziabad,

गाजियाबाद में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप, खाने-पीने के दाम बढ़े; रोजाना 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित

pp

Commercial LPG Supply Disrupted in Ghaziabad

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप होने से बाजार में हड़कंप मच गया है। ईंधन की कमी के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जिले में प्रतिदिन लगभग 80 करोड़ रुपये का खान-पान का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

गैस की कमी का सबसे अधिक असर होटलों, ढाबों और हॉस्टलों की मेसों पर पड़ा है, जहां चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है। कारोबारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

जेब पर भारी पड़ी एक कप चाय

गैस की कमी और घरेलू सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के कारण जलपान की दुकानों पर भी महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में 10 रुपये में मिलने वाली चाय अब 12 से 15 रुपये में बिक रही है।

अंसल बिल्डिंग के पास चाय बेचने वाली सावित्री और दुकानदार श्याम लाल का कहना है कि गैस और अन्य लागत बढ़ने के कारण कीमत बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है।

उधर, उपभोक्ताओं का आरोप है कि कीमतें बढ़ने के साथ-साथ खाने की गुणवत्ता भी गिर गई है। कई जगह दुकानदार गर्म नाश्ते के बजाय ठंडी पकौड़ियां परोसने को मजबूर हैं।