Commercial LPG Price

वाणिज्यिक LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

pp

Commercial LPG Price

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे आम लोगों की रोटी-थाली और महंगी हो जाएगी।

शुक्रवार को 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में इसकी कीमत 2,078.50 रुपये से बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है। यह लगातार तीसरा महीना है जब वाणिज्यिक गैस के दाम बढ़े हैं।

बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण हुई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, “सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार को कीमत बढ़ानी ही थी तो सीधे 1000 रुपये बढ़ा देती, 7 रुपये कम करके एहसान जताने की जरूरत नहीं थी।

उन्होंने भाजपा से महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जवाब देने की भी मांग की।