'कमजोर से कोई दोस्ती नहीं करता': शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर सीएम योगी का दुश्मनों को कड़ा संदेश
CM Yogi's stern message to enemies at the inauguration
लखनऊ। CM Yogi's stern message to enemies at the inauguration, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और समाज के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात कहते हैं तो वह अर्थ का अनर्थ करता है, इसलिए पूरी बात कहना सीखें।
भारत की ऋषि परंपरा प्रेरणा देती है कि ‘अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा तथैव च’ यानी सामान्य जीवन में अहिंसा ही सर्वोच्च धर्म होना चाहिए, लेकिन यदि सामने वाला देश व समाज की सुरक्षा को खतरा है तो उसके लिए अंततः हिंसा ही अपनानी पड़ेगी।
देश के दुश्मनों के साथ यही हमारा धर्म है और भारतीय सेना पूरी मजबूती के साथ यह करती है। मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ में इकाना स्टेडियम के नजदीक बनी नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण करने के बाद ने मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भारतीय सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं, तब 140 करोड़ भारतवासी चैन की नींद सोते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शौर्य वाटिका में आने वालों को भारतीय नौसेना के बारे में जानकारी मिलेगी। हमारे सैनिकों की चुनौतियों का पता चलेगा, इससे युवा प्रेरित होंगे।
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण चौराहों पर भारतीय सेना के वे टैंक रखे जाने चाहिए, जो अब निष्क्रिय हैं। इन्हें जो भी देखेगा, उसके मन में भारतीय सेना में जाने और सेना के प्रति सम्मान का भाव पैदा होगा।