आगरा समन्वय बैठक: सीएम योगी का हुंकार— "गाय का एक नाखून भी नहीं टूटने दिया जाएगा"

आगरा समन्वय बैठक: सीएम योगी का हुंकार— "गाय का एक नाखून भी नहीं टूटने दिया जाएगा"

CM Yogi roar - Not even a single nail

CM Yogi's roar - "Not even a single nail of the cow will be allowed to break"

आगरा। CM Yogi's roar - "Not even a single nail of the cow will be allowed to break"  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा की समन्वय बैठक विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ ही विकास की बातों पर केंद्रित रही।

बैठक में जब संघ पदाधिकारियों ने स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद के उत्तर प्रदेश से सर्वाधित बीफ निर्यात वाले बयान पर चर्चा की तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनों के बीच खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि बीफ पर भ्रम फैलाया जा रहा है। उनकी क्या परवाह करनी? उन्होंने पदाधिकारियों से ही प्रश्न करते हुए कहा कि आप बताओ? हमारी सरकार गाय पर एक खरोंच भी बर्दास्त कर सकती है क्या? नहीं।

गाय का एक नाखून भी नहीं तोड़ने दिया जाएगा।बैठक में पीलीभीत में सिखों के मतांतरण का मुद्दा भी उठा, जिस पर मुख्यमंत्री ने अब इस पर रोक लग रही है। घर वापसी भी हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तय समय 10.30 बजे समन्वय बैठक के लिए फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर में पहुंच गए। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र के साथ ही प्रांतीय और क्षेत्रीय कार्यकारणी के कार्य विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।

क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने बैठक की शुरूआत करते हुए सभी पदाधिकारियों से विषय रखने को कहा। इसके बाद पदाधिकारियों ने 15 विषय रखे।एक पदाधिकारी ने स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद द्वारा बीफ का उत्तर प्रदेश से सर्वाधित निर्यात वाले बयान का विषय रखा।इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर हिंदू विषय का विरोध करते हैं। मौलाना उनके साथ चलते हैं। उनके विरुद्ध जो रिपोर्ट हुई वह सरकार ने नहीं कराई।

कुछ लोग कोर्ट में गए। कोर्ट के आदेश पर उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज हुई। हमारी सरकार से अधिक गायों पर कौन ध्यान दे सकता है? गोशालाओं के लिए बजट में दो हजार करोड़ का प्रविधान रखा गया है। 50 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन का खर्च गोशालाओं को दिया जा रहा है।एक गाय के अच्छे भोजन के लिए यह काफी है।

पीलीभीत के संघ पदाधिकारियों ने वहां हो रहे सिख मतांतरण का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है। खालसा पंथ की स्थापना हिंदू धर्म बचाने के लिए हुई थी। अब उनमें ही मतांतरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ सिख समाज के लोग पीलीभीत में पहुंचे हैं। अब यह रुका है और घर वापसी भी हो रही है।

बैठक में किसी ने कोई राजनीतिक प्रश्न नहीं किया और मुख्यमंत्री ने भी कोई राजनीतिक बात नहीं की। उन्होंने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया। शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं। देश में कुल एक्सप्रेसवे के 55 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। ओडीओपी और ओडीओसी से उत्पादों को नई पहचान मिल रही है। आगरा में एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है।

रबर डैम के लिए एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। ताज ट्रेपेजियम जोन के कारण उद्योगों पर लगी पाबंदियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जा रही है।

बरेली में चीनी मिल द्वारा बिल भुगतान न करने के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल को कुर्क करके नीलामी की जाएगी। उससे किसानों का भुगतान कराया जाएगा। दोपहर 12.10 बजे तक चली बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों के हर प्रश्न का जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने सभी के साथ भोजन किया।