उत्तर प्रदेश के राजकीय बेड़े में शामिल हुआ 'आसमान का सुल्तान': सीएम योगी का नया AW139 हेलिकॉप्टर

उत्तर प्रदेश के राजकीय बेड़े में शामिल हुआ 'आसमान का सुल्तान': सीएम योगी का नया AW139 हेलिकॉप्टर

CM Yogi new AW139 helicopter

CM Yogi's new AW139 helicopter

लखनऊ: 'Sultan of the Skies' joins Uttar Pradesh's state fleet, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार ने मुख्‍यमंत्री की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली की कंपनी लियोनार्डो का अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर खरीदा है। यूपी सरकार के विमानों के बेड़े में यह हेलिकॉप्‍टर हाल ही में शामिल हुआ है। अपनी तमाम खासियतों के चलते यह वीवीआईपी की पहली पसंद बन गया है।

आइए आपको बताते हैं कि अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर की खासियत क्‍या है। यह हेलिकॉप्‍टर एक बार में 12 से 15 लोगों को ले जाने में सक्षम है। यह 310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। यह खराब मौसम और रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है। इमरजेंसी की हालत में भी इस हेलिकॉप्‍टर का बखूबी प्रयोग किया जा सकता है।


डबल इंजन की सुविधा से लैस

अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलीकॉप्टर में डबल इंजन है। इमरजेंसी की स्थिति में दूसरे इंजन का प्रयोग किया जा सकता है। इस हेलिकॉप्‍टर में क्रैश सेफ्टी सिस्‍टम, डिजिटल ग्‍लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी सुविधाएं शामिल हैं जो इसे बेजोड़ बनाती हैं।

इस वीवीआई हेलिकॉप्‍टर की कीमत करीब 1 अरब रुपये बताई जा रही है। इसको दो पायलट उड़ाते हैं। अगस्ता वेस्टलैंड AW139 को अब लियोनार्डो AW139 के नाम से जाना जाता है। यह एक मध्यम आकार का दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे इतालवी हेलीकॉप्टर निर्माता कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड ने विकसित और निर्मित किया है, जो अब लियोनार्डो कंपनी का हिस्सा है।
 

ट्रेनिंग लेने तीन पायलट गए थे इटली

आपको बता दें कि राज्‍य सरकार ने इस हेलिकॉप्‍टर के तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए अपने तीन पायलटों को प्रशिक्षण के लिए पिछले साल इटली भेजा था। प्रशिक्षण के दौरान इन पायलटों को इंस्‍ट्रमेंट ट्रेनिंग और क्रिटिकल इमरजेंसी ट्रेनिंग दी गई।