बेमौसम बारिश का कहर: सीएम योगी के निर्देश—किसानों को तत्काल राहत और फसलों का सर्वे

बेमौसम बारिश का कहर: सीएम योगी के निर्देश—किसानों को तत्काल राहत और फसलों का सर्वे

CM Yogis Directives—Immediate Relief for Farmers and Crop Survey

CM Yogi's Directives—Immediate Relief for Farmers and Crop Survey

  1. रविवार सुबह पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में हुई वर्षा

  2. आकाशीय बिजली गिरने से दो की मृत्यु

लखनऊ। CM Yogi's Directives—Immediate Relief for Farmers and Crop Survey, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश के कारण प्रभावित किसानों के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में हुई वर्षा से फसलों को होने वाले नुकसान संबंधी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों सहित सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर किसानों से संवाद करने और उनकी फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को राजस्थान दौरे पर जाने से पहले अपने सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग में उच्च अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित किसानों को हुए नुकसान के आंकलन के निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही बारिश या आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि पर भी उचित मुआवजा देने को भी कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राहत आयुक्त फील्ड के अधिकारियों से सीधा समन्वय रखें। साथ ही ⁠फसलों को होने वाली क्षति का आकलन प्राप्त कर समय से मुआवजे के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।