नवसंवत्सर पर अयोध्या में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को परखेंगे सीएम योगी

नवसंवत्सर पर अयोध्या में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को परखेंगे सीएम योगी

CM Yogi will review the preparations for the President arrival

CM Yogi will review the preparations for the President's arrival.

अयोध्या। CM Yogi will review the preparations for the President's arrival. रामजन्मभूमि परिसर में वर्ष प्रतिपदा के दिन आयोजित होने जा रहे नवसंवत्सर समारोह की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या आएंगे। वह रामजन्मभूमि परिसर में ही अधिकारियों व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन के दृष्टिगत अब तक हुईं तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन सुनिश्चित हो गया है। इस कार्यक्रम में उनके अलावा बड़ी संख्या में अतिविशिष्ट लोगों के साथ लगभग पांच हजार अतिथियों को ट्रस्ट ने आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री बैठक करके राष्ट्रपति के कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े प्रबंधों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि नवसंवत्सर समारोह में राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, मां अमृतानंदमयी, दक्षिण भारत के धर्मगुरु डॉ. वीरेंद्र हेंगड़े आदि सम्मिलित हो रहे हैं। अब आयोजन में कम समय शेष होने के कारण ट्रस्ट ने समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को रामलला के दर्शन-पूजन के उपरांत राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र व रामनाम मंदिर की स्थापना करेंगी और परिसर में आयोजित समारोह में शामिल होकर मंदिर निर्माण से जुड़े कर्मयोगियों को सम्मानित करेंगी।