सीएम योगी 21 फरवरी को करेंगे सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास

सीएम योगी 21 फरवरी को करेंगे सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास

CM Yogi will lay the foundation stone

CM Yogi will lay the foundation stone

  1. सीएम योगी 21 फरवरी को सेमीकंडक्टर यूनिट का करेंगे शिलान्यास।

  2. ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में माम-2 शूटिंग का भी करेंगे शुभारंभ।

  3. बोनी कपूर की फिल्म में खुशी कपूर, नवाज़ुद्दीन प्रमुख भूमिका में।

रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखने 21 फरवरी को यीडा क्षेत्र में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म सिटी में पहली फिल्म की शूटिंग का भी शुभारंभ कर सकते हैं। फिल्म की विधिवत शूटिंग 25 फरवरी से शुरू होगी। यीडा के सेक्टर 21 में फिल्म माम-2 के लिए सेट तैयार कराया जा रहा है।

आवंटित जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण शुरू होने से पहले ही फिल्म की शूटिंग करने में बोनी कपूर जुटे हैं। उन्होंने सोमवार को फिल्म सिटी पहुंचकर शूटिंग की तैयारियों का जायजा लिया। यीडा ने सेक्टर 21 में बोनी कपूर व भूटानी समूह की संयुक्त कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. को 230 एकड़ जमीन आवंटित की है। फिल्म सिटी का निर्माण तीन वर्ष में होना है।

जून में पहले चरण के निर्माण के लिए यीडा मानचित्र जून में ही स्वीकृत कर चुका है, लेकिन अभी तक फिल्म सिटी का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। फिल्म सिटी के निर्माण से पहले ही बोनी कपूर ने फिल्म शूटिंग की तैयारी कर ली है। फिल्म सिटी की आवंटित जमीन पर माम-2 की शूटिंग के लिए सेट तैयार किया जा रहा है।

लगभग से 80 प्रतिशत सेट बनकर तैयार हो चुका है। गिरीश कोहली निर्देशित यह फिल्म न्याय और शक्ति पर आधारित है। एग्जीक्यूटिव जयराज फरायन ने बताया कि फिल्म में मुख्य रूप से खुशी कपूर, करिश्मा तन्ना, नवाज़ुद्दीन व मनोज बाबा नजर आएंगे।

सेट पर काम कर रहा इलेक्ट्रिशियन सड़क दुर्घटना में घायल

इस बीच सेट पर काम करने वाला इलेक्ट्रिशियन इमरान सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल को दनकौर स्थित निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया गांव तिरथली निवासी इमरान सेक्टर 21 स्थित फिल्म सिटी में माम 2 फिल्म का सेट पर काम करता है। सोमवार दोपहर 2 बजे फिल्म सिटी से खाना खाने बाइक से घर जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।