किसानों को मिलेगी राहत: बेमौसम बारिश से नुकसान पर CM योगी का कड़ा रुख, आज करेंगे समीक्षा बैठक

किसानों को मिलेगी राहत: बेमौसम बारिश से नुकसान पर CM योगी का कड़ा रुख, आज करेंगे समीक्षा बैठक

CM Yogi Takes Strict Stance on Damage Caused

CM Yogi Takes Strict Stance on Damage Caused

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर बैठक करेंगे।

किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश।

राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी संयुक्त सर्वेक्षण करेंगे।

लखनऊ। CM Yogi Takes Strict Stance on Damage Caused, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में हो रही बेमौसम बारिश से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर बुधवार को बैठक करेंगे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बारिश से किसानों को होने वाली परेशानी को लेकर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों के नुकसान का आंकलन कराएं।

फसल हानि, जनहानि, पशुहानि, घायलों व प्रभावितों को निश्चित समय में मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं।

जिलाधिकारी स्वयं किसानों के पास पहुंचें और मातहतों को भी फील्ड में रखें। प्रमुख सचिव कृषि व राहत आयुक्त को निर्देश दिया कि अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं।