"जिसका शिलान्यास, उसका उद्घाटन": जेवर में सीएम योगी ने भरी हुंकार, नोएडा एयरपोर्ट को बताया यूपी का नया 'लॉन्च पैड'
CM Yogi roars in Jewar, dubs Noida Airport UP's new 'launch pad'
नोएडा। CM Yogi roars in Jewar, dubs Noida Airport UP's new 'launch pad', उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रदेश के विकास की नई पहचान बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना डबल इंजन सरकार की स्पीड और प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम है, जो प्रदेश को ग्लोबल एविएशन मैप पर स्थापित करेगा।
सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि यह एयरपोर्ट न सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश को ग्लोबल एविएशन हब बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
सीएम योगी ने नोएडा एयरपोर्ट के दौरान यह कहा कि विकास की नई ऊंचाईयों के साथ जनता को राहत भी हो ये निर्णय उसी का हिस्सा है। पिछले 11 से 12 वर्षों में जो विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाया है, वो आज हर सेक्टर में दिखाई दे रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उसी का हिस्सा है।

जनसभा में बड़ी संख्या में मौजूद लोग और भाजपा कार्यकर्ता।
कांग्रेस और सपा पर बोला तीखा हमला
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी ग्लोबल एविएशन के मानचित्र पर काम करने जा रहा है। पीएम का विजन है कि जिस देश व प्रदेश को देश के अंदर नकारेपन के कारण छोड़ दिया था। साल 2002 से 2017 तक यूपी ने जलालत झेली है। उत्तर प्रदेश ग्लोबल एविएशन में प्रस्तुत करने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री का विजन है। कांग्रेस और समाजवादी के नेताओं ने अपने नकारेपन के कारण प्रदेश को छोड़ दिया था, पिछले 2000 से लेकर 2017 तक प्रदेश ने स्थिति को झेली है।
-1774685459656.jpg)
डबल इंजन की स्पीड- जिसका शिलान्यास, उसका उद्घाटन
यूपी ग्लोबल एविएशन के मानचित्र पर काम करने जा रहा है। पीएम का विजन है जिस देश व प्रदेश को देश के अंदर नकारेपन के कारण छोड़ दिया था। 2002 से 2017 तक यूपी ने जलालत झेली है। प्रदेश ने डबल इंजन की सरकार ने रफ्तार पकड़ी है वो अपनी नई पहचान को सबके सामने प्रस्तुत कर रहा है।
एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबरर 2021 को किया था। आज आपके कर कमलों से उसका उद्घाटन कर रहे हैं। ये डबल इंजन की स्पीड है। आपने कहा था जिसका शिलान्यास करों उसका उदघाटन भी करो। यह डबल इंजन की यह स्पीड है। यही स्पीड जो हमेशा कहा है जिसका शिलान्यास करो उसका उद्घाटन भी करो। और आपने जिसका शिलान्यास किया था उसका उद्घाटन कर रहे हैं।
यूपी को ग्लोबल एविएशन हब बनाने की दिशा
आज यूपी नया उदघोष कर राह है। नोएडा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट संकल्प में बदलने का प्रारूप है। ये यूपी को नई उचाई पर ले जाने का अवसर मिलेगा। ये प्रदेश का नया लांच पैड भी बनेगा। रोजगार का सृजन बनेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे भविष्य में मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, आरआरटीएनएस से जोड़ कर विकास के नए आयाम गढ़ेगा। लाखों नौजवानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेंगे। नोएडा ग्रेटर नोएडा में निवेशिक प्रस्ताव बढ़ेंगे। हाल में ही सेमीकंडक्टर बनाने की इकाई की आधारशिला रखी थी।
सीएम बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर
आने वाले दिनों में अत्याधुनिक फिनटेक सिटी का काम। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने के साथ यहां निवेश के लिए साकारात्मक निवेश का अवसर प्राप्त हो रहा है। एविएशन फयूल, एमआरओ, आधुनिक डिजिटल ऊर्जा आधारित एयरपोर्ट आज आपके मार्गदर्शन में साकार होने जा रहा है। यूपी ग्लोबल मार्केट तक अपनी पहुंच को आसान बनाने में सफल होगा।
किसानों का जताया आभार
जो भी करना है बड़ा करना है, बड़ा सोचना ये आपने मार्गदर्शन में कहा है। यह एयरपोर्ट उसी का फल है। हम यहां के अन्नदाता किसानों का आभार व्यक्त करते हें जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण में योगदान दिया है। पहले यहां आंदोलन चलता था आज रोजगार दिया जा रहा है। एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जमीन देने वाले किसानों का सकारात्मक योगदान दिया।
पांच रनवे वाला ग्लोबल एयरपोर्ट
आज एक रनवे प्रारंभ हो रहा है। इसके कुछ वर्षों में भी दूसरा रनवे आएगा। इस तरह से कुल पांच रनवे यहां तैयार होगे। इससे यह ग्लोबल एयरपोर्ट के रूप में खुद को विकसित करने में सफल होगा।