"आप सरहद संभालिए, परिवार हम संभालेंगे": सैनिकों और पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम योगी

"आप सरहद संभालिए, परिवार हम संभालेंगे": सैनिकों और पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम योगी

CM Yogi Reaches Out to Soldiers and Victims

CM Yogi Reaches Out to Soldiers and Victims

मुख्यमंत्री ने सोमवार को जनता दर्शन में आए लोगों को किया आश्वस्त

पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता व स्थानांतरण की समस्याएं सुनीं

आप मरीज की देखभाल कीजिए, इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दीजि

लखनऊ। CM Yogi Reaches Out to Soldiers and Victims, तमाम प्रशासनिक व्यस्तता के बीच भी मुख्यमंत्री लखनऊ प्रवास के दौरान हर सोमवार को प्रदेश भर से आए लोगों की समस्या को जनता दर्शन में अवश्य सुनते हैं और तत्काल निराकरण का निर्देश भी देते हैं। सोमवार को उन्होंने अपने सरकारी आवास पर सैनिकों, उनके परिवारीजन व पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा व आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों की समस्याओं का समयसीमा के भीतर उचित निराकरण कराएं। इसके साथ ही सैनिकों से कहा कि ‘आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है। सरकार इसे लेकर पहले दिन से गंभीर है।

मुख्यमंत्री ने सैनिकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइए। सरकार हर समस्या का उचित निराकरण कराएगी। ‘जनता दर्शन’ में कई जनपदों से सैनिक भी आए। इनमें से कुछ मामले जमीनी विवादों के भी थे।

सीएम ने इनके प्रार्थना पत्र लिए और स्थानीय जिला-प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश की सीमा व आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों से संपर्क करें। उनकी समस्याओं का हर हाल में समयसीमा के अंदर उचित निराकरण कराएं और पीड़ित परिवार को पूरी तरह से संतुष्ट करें।

‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता व स्थानांतरण आदि से जुड़े मामले भी आए। सीएम ने एक-एक कर सबकी समस्याओं को सुना, प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समय सीमा के अंदर उनके उचित निस्तारण का निर्देश दिया। सीएम योगी ने पीड़ितों के प्रार्थना पत्र लेते हुए कहा कि जमीनी विवाद में सभी पक्षों को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता के मामले पर सीएम ने मरीज के परिजनों से कहा कि आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करते हुए अस्पताल से एस्टिमेट बनवा लीजिए।

सरकार हर तबके की मदद के लिए तत्पर है। आप मरीज की देखभाल कीजिए, इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दीजिए, सरकार पूरी मदद करेगी। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।