बंगाल में 'भगवा' लहर: सीएम योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा, बोले— "यह विकसित भारत के संकल्प की जीत है"

बंगाल में 'भगवा' लहर: सीएम योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा, बोले— "यह विकसित भारत के संकल्प की जीत है"

CM Yogi Praises PM Modis Leadership

CM Yogi Praises PM Modi's Leadership,

लखनऊ: CM Yogi Praises PM Modi's Leadership, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा के चुनाव नतीजों में बीजेपी को जबरदस्‍त जीत मिलती नजर आ रही है। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व की सराहना की है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर लिखा है- 'प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है।'

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आगे लिखा है- 'पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-NDA गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा।'

योगी ने तीनों राज्‍यों के पार्टी नेताओं को दी बधाईसीएम योगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय के लिए बीजेपी बंगाल, बीजेपी आसाम और बीजेपी पुडुचेरी के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। सुशासन और राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।


बीजेपी 194 सीटों पर चल रही आगे

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजपी 194 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर जीत हासिल हो चुकी है। तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है। उसे भी एक सीट पर जीत हासिल हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी मात्र 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई एम और एआईएसफ मात्र 1-1 सीट पर आगे है।