जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
CM Yogi listened to people's problems in Janta Darshan
लखनऊ। CM Yogi listened to people's problems in Janta Darshan, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आये फरियादियों का समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को उनके निराकरण का निर्देश दिया और कहा कि जनता की सुरक्षा, सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जनसमस्याओं के समाधान में अधिकारी लापरवाही नहीं बरतें। तय समय सीमा के भीतर बिना भेदभाव के पीड़ितों को न्याय दिलाया जाये।
''जनता दर्शन'' में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो। बीमार को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। सरकार इसके लिये कृतसंकल्पित है। जन सुविधा से जुड़े मामले संवेदनशीलता से हल किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने अफसरों से जोर देकर कहा कि बिना भेदभाव सभी को न्याय दिलाया जाए। हर पात्र को योजना का लाभ मिले। राजस्व, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाये।
''जनता दर्शन'' में आईं महिलाओं की समस्या सुनते हुये मुख्यमंत्री नेकहा गर्मी बहुत पड़ रही है। ऐसे में अपना और बुजुर्गों, बच्चों का ध्यान रखें। इस समय अकारण बाहर निकलने से बचें। खानपान पर विशेष ध्यान दें।